धान कटाई में लापरवाही से 49 लोगों की आंखों की रोशनी गई, डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह

धमतरी। छत्तीसगढ़ में धान कटाई और मिंजाई का काम तेज हो गया है। इस बीच खेतों में काम करने वाले किसानों और मजदूरों के लिए आंखों का संक्रमण गंभीर समस्या बनता जा रहा है। धान की बालियां और तिनके आंखों में लगने से जिले में अब तक 49 लोग अपनी आंखों की रोशनी गंवा चुके हैं। इनमें 14 लोगों की दोनों और 35 की एक आंख की दृष्टि प्रभावित हुई है। गंभीर संक्रमण के कारण दो मरीजों की आंख तक निकालनी पड़ी है।

कुरुद और नगरी में सबसे ज्यादा मामले

जिला अस्पताल के नेत्र विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, प्रतिदिन तीन से चार मरीज आंखों में संक्रमण की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। विकासखंडवार आंकड़ों में कुरुद और नगरी सबसे अधिक प्रभावित हैं। कुरुद में 10 लोगों की दोनों और 13 की एक आंख की रोशनी गई है। वहीं नगरी में 17 लोग एक आंख की दृष्टि गंवा चुके हैं। मगरलोड में भी पांच मामले सामने आए हैं।

आंख मलना और गलत आई ड्रॉप डालना खतरनाक

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश सूर्यवंशी के अनुसार, धान की बाली या पत्ता आंख में लगने पर उसे जोर से मलने से कॉर्निया में घाव हो सकता है। बिना डॉक्टर की सलाह के स्टेरॉयड आई ड्रॉप डालने से फंगल और बैक्टीरियल संक्रमण गंभीर हो सकता है। कुछ मामलों में स्थिति इतनी बिगड़ सकती है कि आंख निकालने की नौबत आ जाए।

कटाई के दौरान बरतें ये सावधानियां

  • खेतों में काम करते समय सुरक्षा चश्मा पहनें।
  • आंख में तिनका जाने पर उसे बिल्कुल न मलें।
  • साफ पानी से हल्के छींटे मारें।
  • बिना डॉक्टर की सलाह के आई ड्रॉप का इस्तेमाल न करें।
  • दर्द, लालिमा या चोट होने पर तुरंत नेत्र चिकित्सक से जांच कराएं।

धान कटाई के मौसम में थोड़ी सी सावधानी आंखों की रोशनी बचा सकती है। इसलिए किसानों और खेतिहर मजदूरों को काम के दौरान आंखों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की जरूरत है।