Saudi Airport Attack: सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर हमला, एक भारतीय समेत 2 की मौत, 8 घायल

नई दिल्ली: सऊदी अरब के दम्माम स्थित किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार रात हुए हमले में एक भारतीय नागरिक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हुए हैं। भारतीय दूतावास ने गुरुवार को भारतीय नागरिक की मौत की पुष्टि की। घायलों में दो भारतीय भी शामिल हैं। एयरपोर्ट पर हमले से उड़ानें प्रभावित

सऊदी अधिकारियों के मुताबिक, हमले में एयरपोर्ट परिसर को नुकसान पहुंचा। सुरक्षा कारणों से कुछ उड़ानों का मार्ग बदला गया। अधिकारियों ने बताया कि घायलों में अलग-अलग देशों के नागरिक शामिल हैं। मामले की जांच जारी है।

सऊदी गठबंधन ने पूर्वी क्षेत्र में चार ड्रोन रोकने का दावा किया है। हालांकि, दम्माम एयरपोर्ट पर हुए इस विशेष हमले के लिए किसी संगठन की जिम्मेदारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अरामको के तेल क्षेत्र में भी हमला

सऊदी अरब में ऊर्जा प्रतिष्ठानों को भी निशाना बनाए जाने की खबर है। शायबह तेल क्षेत्र में ड्रोन को रोकने के दौरान गिरे मलबे से दो विदेशी कर्मचारियों की मौत हुई। इस घटना में एक भारतीय नागरिक घायल हुआ। लगातार हमलों से देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे और विदेशी कामगारों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है। अमेरिका ने राजनयिकों के लिए उठाया कदम

हमलों के बीच अमेरिका ने सऊदी अरब में अपने कुछ राजनयिकों और सरकारी कर्मचारियों के परिवारों को देश छोड़ने का निर्देश दिया है। क्षेत्र में बढ़ते तनाव के कारण सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है।भारत ने सऊदी अरब के नागरिक और ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हुए हमलों की निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने प्रभावित भारतीय नागरिकों को सहायता उपलब्ध कराने की बात कही है।