रायपुर : छत्तीसगढ़ में रेलवे को आधुनिक तकनीक से लैस करने की दिशा में केंद्र सरकार ने अहम फैसला लिया है। रेल मंत्रालय ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल के लिए 226 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी है। इस बजट से दुर्ग से तारोकी रेलखंड के बीच आने वाले 13 स्टेशनों पर अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली लगाई जाएगी और जहां आवश्यकता होगी वहां मौजूदा व्यवस्था का उन्नयन किया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने के बाद रेल संचालन पहले से अधिक सुरक्षित, तेज और प्रभावी बनने की उम्मीद है।