बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाली एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। पति का दूसरी पत्नी के प्रति अधिक लगाव पहली पत्नी को इतना नागवार गुजरा कि उसने आधी रात को सो रही महिला की गन्ना काटने वाली आरी से गला काटकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।