रायपुर। राजधानी के नकटी गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भाजपा नेताओं के संबंधों पर दिए गए बयान के बाद उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस को भाजपा के नेताओं के बीच मतभेद पैदा करने की कोशिश करने के बजाय अपनी पार्टी की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए।