रायपुर। धरसींवा विकासखंड के ग्राम सम्मानपुर (नकटी) में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने के बाद प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है। जिला प्रशासन ने पात्र पाए गए 60 परिवारों को नवा रायपुर के सेक्टर-30 स्थित आवासों में सफलतापूर्वक बसा दिया है।