Jaipur Murder Case: राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक बेहद सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां 12 साल के एक बच्चे की कथित तौर पर तीन नाबालिग लड़कों ने हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी बच्चों ने पहले उसे पार्टी का झांसा देकर बुलाया और फिर उसकी जान ले ली। घटना सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।