रायपुर : माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में लंबे समय से प्रस्तावित बेदखली अभियान आखिरकार शुरू हो गया है। सरकारी जमीन पर बने अवैध मकानों को हटाने के लिए प्रशासन ने देर रात से ही तैयारी शुरू कर दी। कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीनों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।