बलौदाबाजार-भाटापारा: पुलिस ने ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। आरोपियों ने गांव के सरपंच और बीडीसी सदस्य को सामूहिक दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाकर उनसे तीन लाख रुपये वसूलने की साजिश रची थी। पुलिस की सतर्क जांच के चलते पूरा मामला उजागर हो गया और महिला सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।