रायगढ़। पूंजीपथरा क्षेत्र स्थित श्री रूपेश स्टील कंपनी के लेबर क्वार्टर में बाउंड्री वॉल गिरने से हुई महिला मजदूर की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मर्ग जांच में लापरवाही के शुरुआती तथ्य सामने आने के बाद कंपनी के दो संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कर रही है।