रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि आने वाले दिनों में अधिकांश क्षेत्रों में रुक-रुक कर वर्षा का सिलसिला जारी रहेगा।