दुर्ग। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े चर्चित इंस्टाग्राम चैट विवाद में नाम आने वाले दो यूट्यूबर्स सागर साहू और पुष्पराज सिंह की कानूनी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर दोनों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और कथित उगाही के आरोप में भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) के तहत दूसरी एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।