Petrol Diesel Price Today : देशभर में 27 जून के लिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं। सरकारी तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे ईंधन के दाम अपडेट करती हैं। ऐसे में अगर आप अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले अपने शहर के ताजा रेट जरूर देख लें। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 87.67 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है।