Petrol Diesel Price Today : आज शुक्रवार 26 जून को देशभर में पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए गए हैं। सरकारी तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे ईंधन की कीमतों को अपडेट करती हैं। अगर आप आज अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने की योजना बना रहे हैं, तो पहले अपने शहर के ताजा रेट जरूर देख लें। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।