रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार दोपहर दिल्ली रवाना होंगे। इससे पहले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मंगलवार शाम की फ्लाइट से दिल्ली पहुंच चुके हैं। लगातार हो रहे इन दौरों के बाद प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।