सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार और लापरवाही एक बार फिर भारी पड़ गई। मजदूरों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिससे महिलाओं और नाबालिगों सहित 19 मजदूर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।