रायपुर : राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में हुई हत्या की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। डब्ल्यूआरएस कॉलोनी मैदान में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि शराब के नशे में हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति की जान चली गई।