छत्तीसगढ़ : लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मानसून की एंट्री हो गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के पहुंचने की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। इसके साथ ही कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। मानसून के सक्रिय होने से अब लोगों को तेज धूप, उमस और भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।