रायपुर : राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरस्वती नगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 4.136 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी बाजार कीमत करीब 2 लाख 5 हजार रुपये बताई जा रही है।यह कार्रवाई इलाके में बढ़ती नशा तस्करी पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है।