बालोद : खड़े ट्रकों से डीजल चोरी की बढ़ती घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। बालोद सिटी थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में डीजल के साथ कई वाहन भी बरामद किए गए हैं।