CG Secretariat Transfer: मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 24 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले, कई अहम विभागों में नई तैनाती से बढ़ी हलचल

CG Secretariat Transfer: छत्तीसगढ़ सरकार ने मंत्रालय महानदी भवन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने सचिवालय सेवा के 24 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले का आदेश जारी किया है।

जारी सूची में सहायक अनुभाग अधिकारी, वरिष्ठ सचिवालय सहायक और कनिष्ठ सचिवालय सहायकों को विभिन्न विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

आदेश जारी होने के बाद मंत्रालय में नई पदस्थापनाओं को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। सरकार का कहना है कि विभागों के बीच बेहतर समन्वय और कार्यकुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है।

यहां देखें आदेश की कॉपी

secatreate transfer list 1

secatreate transfer list 2

secatreate transfer list 3

ऊर्जा, स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा और आपदा प्रबंधन विभाग में बदलाव

तबादला सूची के अनुसार कई महत्वपूर्ण विभागों में पदस्थापनाएं बदली गई हैं। मनीषा एण्डा को सामान्य प्रशासन विभाग से ऊर्जा विभाग भेजा गया है।

वहीं सुरभि यादव गुंजालिया को सामान्य प्रशासन विभाग से राज्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग में पदस्थ किया गया है। प्रतिमा पंचभाई को वाणिज्य एवं उद्योग विभाग से उच्च शिक्षा विभाग भेजा गया है।

प्रिय खान लोहानी को राज्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग से चिकित्सा शिक्षा विभाग में नई जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा मोहम्मद साहिद अंसारी को खाद्य विभाग से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में स्थानांतरित किया गया है।