सरगुजा : शिक्षा विभाग ने लंबे समय से बिना अनुमति अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसकी सेवा समाप्त कर दी है। विभागीय जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने यह फैसला लिया। यह मामला सरकारी कर्मचारियों की जवाबदेही को लेकर एक बड़ा उदाहरण माना जा रहा है।