छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज महत्वपूर्ण दिल्ली दौरे पर रवाना होंगे। मुख्यमंत्री शाम करीब साढ़े 6 बजे राजधानी के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां वे केंद्र सरकार और एनडीए से जुड़ी कई अहम बैठकों में हिस्सा लेंगे। इस दौरे को प्रदेश के विकास और भविष्य की योजनाओं के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।