छत्तीसगढ़ : क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL 2026) के तीसरे सीजन में रविवार का दिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक रहा। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दोनों मुकाबलों में सरगुजा टाइगर्स और बिलासपुर बुल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत अपने नाम की। एक ओर सरगुजा ने बस्तर बायसंस को 18 रन से मात दी, तो दूसरी तरफ बिलासपुर बुल्स ने रायगढ़ लायंस को 4 विकेट से हराकर अहम अंक हासिल किए।