रायपुर : कोरबा के बीच रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी सुविधा का ऐलान किया है। बढ़ती भीड़ को देखते हुए रायपुर रेल मंडल ने हसदेव एक्सप्रेस को अब प्रतिदिन चलाने का फैसला लिया है। इस कदम से यात्रियों को हर दिन आसान और नियमित ट्रेन सेवा मिल सकेगी।