रायपुर : हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भव्य आयोजन किया गया। ‘पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव’ नाम से आयोजित यह कार्यक्रम रायपुर प्रेस क्लब की ओर से राम मंदिर परिसर स्थित सुंदर सदन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पत्रकारिता जगत, शिक्षा क्षेत्र और जनप्रतिनिधियों की बड़ी उपस्थिति देखने को मिली।