रायपुर : राजधानी रायपुर में धान खरीदी केंद्रों की जांच के दौरान एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। भौतिक सत्यापन में जिले की 12 समितियों में कुल 6590 क्विंटल धान कम पाया गया है। जैसे ही यह रिपोर्ट सामने आई, प्रशासनिक स्तर पर हड़कंप मच गया और पूरे सिस्टम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए।