रायपुर : उरला मैटल पार्क स्थित एक फैक्ट्री में शुक्रवार को भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे परिसर में घना धुआं फैल गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फैक्ट्री के भीतर कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।