बलरामपुर: वाड्रफनगर में भीषण गर्मी अब वन्यजीवों के लिए जानलेवा साबित होने लगी है। इलाके में बड़ी संख्या में चमगादड़ों की लगातार मौत से प्रशासन और वन विभाग में हड़कंप मच गया। हालात इतने गंभीर हो गए कि पेड़ों पर पानी का छिड़काव कर चमगादड़ों को राहत पहुंचाने की कोशिश शुरू करनी पड़ी।