जांजगीर-चांपा। बम्हनीडीह में नगर पंचायत गठन के बाद पहली बार अध्यक्ष और 15 पार्षद पदों के लिए चुनाव हो रहा है। 1 जून को होने वाले मतदान में करीब 4300 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है।