गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में देवभोग पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 130 किलो गांजा बरामद किया है। तस्कर गांजे को सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे। बरामद गांजे की कीमत करीब 65 लाख रुपये बताई जा रही है।यह पूरी कार्रवाई देवभोग थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान की गई।