मुंबई : छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर राजस्व खुफिया निदेशालय यानी डीआरआई ने ड्रग्स तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये की कोकीन जब्त की है। पिछले चार दिनों के भीतर चलाए गए विशेष ऑपरेशन में 2.25 किलोग्राम कोकीन बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 11.25 करोड़ रुपये बताई जा रही है।