Skip to content
  • Saturday, May 23, 2026
Star of The News

Star of The News

Latest & Breaking News Updates.

  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • MP INFO RSS FEED
  • Home
  • KCC लोन के नाम पर किसान से 6 लाख की ठगी! बैंक खाता खुलवाकर लाखों रुपए हड़पने का आरोप
Chhattisgarh

KCC लोन के नाम पर किसान से 6 लाख की ठगी! बैंक खाता खुलवाकर लाखों रुपए हड़पने का आरोप

May 23, 2026
Ravi Mohan Dwivedi

पामगढ़: किसान क्रेडिट कार्ड यानी KCC लोन दिलाने के नाम पर किसान से लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर मामले की जांच और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चुरतेला का बताया जा रहा है, जहां किसान राजकुमार कसेर ने खुद के साथ धोखाधड़ी होने का आरोप लगाया है।

लोन दिलाने के नाम पर करवाए दस्तखत

पीड़ित राजकुमार कसेर ने बताया कि वर्ष 2016 में ग्राम मुड़पार निवासी तुलाराम लहरे ने उसे लोन दिलाने का भरोसा दिया था।

आरोप है कि आरोपी ने जमीन के दस्तावेजों के आधार पर लोन प्रक्रिया शुरू कराने की बात कही और कई कागजातों पर हस्ताक्षर करवा लिए। इसके बाद उसके नाम पर एक्सिस बैंक बिलासपुर में खाता भी खुलवाया गया।

किसान का कहना है कि बैंक खाता खुलने के बाद भी उसे कभी पासबुक और चेकबुक नहीं दी गई। इतना ही नहीं, कुछ ब्लैंक चेक पर भी उससे हस्ताक्षर करवा लिए गए।

5 लाख निकालकर किसान को दिए सिर्फ 1 लाख

राजकुमार कसेर के मुताबिक जून 2016 में उसे बताया गया कि उसका लोन पास हो गया है। इसके बाद आरोपी उसे अपने साथ एक्सिस बैंक बिलासपुर लेकर गया, जहां चेक के जरिए 5 लाख रुपए निकाले गए।

पीड़ित का आरोप है कि निकाली गई राशि में से उसे केवल 1 लाख रुपए दिए गए, जबकि बाकी 4 लाख रुपए आरोपी ने अपने पास रख लिए।

किसान ने यह भी दावा किया कि कुल 6 लाख रुपए के लेनदेन में 2 लाख रुपए का अब तक कोई हिसाब नहीं मिल पाया है।

SP से लगाई न्याय की गुहार

मामले को लेकर पीड़ित किसान ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर पूरे प्रकरण की जांच कराने और दोषियों पर दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की है।

अब इस मामले ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है और किसान वर्ग के बीच भी चिंता बढ़ गई है। पुलिस प्रशासन से जल्द कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है।

Tags: Farmer Swindled Out of ₹6 Lakhs Under the Guise of a KCC Loan! Accused of Opening Bank Account to Embezzle Funds Worth Lakhs.

Post navigation

छत्तीसगढ़ के जंगलों में दिखा दुर्लभ ‘हिमालयन हिल टर्टल’, उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व की ऐतिहासिक खोज
दुर्ग में भूजल बचाने बड़ा अभियान, गांव-गांव होगा कुओं और बोरवेल का वैज्ञानिक सर्वे

You may Missed

Chhattisgarh

दुर्ग में भूजल बचाने बड़ा अभियान, गांव-गांव होगा कुओं और बोरवेल का वैज्ञानिक सर्वे

May 23, 2026
Ravi Mohan Dwivedi
Chhattisgarh

KCC लोन के नाम पर किसान से 6 लाख की ठगी! बैंक खाता खुलवाकर लाखों रुपए हड़पने का आरोप

May 23, 2026
Ravi Mohan Dwivedi
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के जंगलों में दिखा दुर्लभ ‘हिमालयन हिल टर्टल’, उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व की ऐतिहासिक खोज

May 23, 2026
Ravi Mohan Dwivedi
Chhattisgarh

बिलासपुर में अवैध बोर खनन पर बड़ा एक्शन, 2 दिन में 8 वाहन जब्त, मचा हड़कंप

May 23, 2026
Ravi Mohan Dwivedi

About Us

Star of The News is a news portal serving the Chhattisgarh region and beyond. We are committed to providing truthful, fair, and comprehensive reporting on a range of topics such as politics, entertainment, sports, and world news. Our mission is to be a trusted platform for viewers to get up-to-date news and receive quality information. We strive to bring our readers the latest and most reliable news, both nationally and locally. Our reporters and photographers go in-depth to give viewers a multifaceted and balanced perspective. At starofthenews.com , we are also committed to being inclusive in our coverage. We aim to report on all aspects of a story, so that everyone, regardless of their background, feels represented. Contact us: info@starofthenews.com

Contact

संपादक - Ravi Mohan Dwivedi
मोबाइल - 9826645129
ईमेल - starofthenewslive@gmail.com
कार्यालय - Avinash Capital Homes Phase 2 F 505 , Raipur - CG

Categories

Archives

Recent Posts

  • दुर्ग में भूजल बचाने बड़ा अभियान, गांव-गांव होगा कुओं और बोरवेल का वैज्ञानिक सर्वे
  • KCC लोन के नाम पर किसान से 6 लाख की ठगी! बैंक खाता खुलवाकर लाखों रुपए हड़पने का आरोप
  • छत्तीसगढ़ के जंगलों में दिखा दुर्लभ ‘हिमालयन हिल टर्टल’, उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व की ऐतिहासिक खोज
Copyright © 2026 Star of The News
Theme by: Theme Horse
Proudly Powered by: WordPress