नई दिल्ली: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो चार दिन के भारत दौरे पर पहुंचे हैं। 23 मई से 26 मई तक चलने वाली यह यात्रा कई मायनों में बेहद अहम मानी जा रही है। विदेश मंत्री बनने के बाद यह रुबियो की पहली आधिकारिक भारत यात्रा है, ऐसे में दुनियाभर की नजर इस दौरे पर टिकी हुई है।भारत और अमेरिका के बीच पिछले कुछ समय से व्यापार और टैरिफ को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई थी। ऐसे में माना जा रहा है कि इस दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने के लिए कई अहम मुद्दों पर खुलकर चर्चा हो सकती है।