रायपुर : अभनपुर इलाके में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना में महिला की मौत हो गई, जबकि पुरुष की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है।