Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी का दौर जारी है। घरेलू बाजार में शनिवार को सोना रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब कारोबार कर रहा है। 24 कैरेट सोने की कीमत 10 ग्राम के लिए 1,43,790 रुपये तक पहुंच गई है, जबकि चांदी का भाव 2,45,100 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया है। बढ़ती कीमतों ने निवेशकों के साथ-साथ शादी और त्योहारों के लिए गहने खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों की चिंता भी बढ़ा दी है।