Bharat jodo Yatra : छत्तीसगढ़ से 334 कांग्रेस जन होंगे शामिल

रायपुर. 24 नवंबर। Bharat jodo Yatra : भारत जोड़ो यात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं कांग्रेस नेतागण छत्तीसगढ़ की माटी और 7 नदियों का जल लेकर जाएंगे। मध्यप्रदेश में भारत जोडो यात्रा में शामिल होने जा रहे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा, राहुल गांधी को पदयात्रा में छत्तीसगढ़ की माटी और 7 नदियों का जल देंगे। 26 और 27 को मध्यप्रदेश में पदयात्रा में शामिल होकर संदेश देने का प्रयास करेंगे।

सामाजिक सौहार्द बने इस उद्देश्य से पदयात्रा में 334 यात्री शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ की नदियां एक जगह जाकर मिलती है। नदिया जब मिलती है तो एक हो जाती है। सामाजिक सौहाद बने, इस उद्देश्य से पदयात्रा में 334 यात्री शामिल होंगे। भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।