Shameful : प्रेमी-प्रेमिका को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया, पत्नी समेत 4 गिरफ्तार

कोंडागांव, 14 जून। Shameful : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में पति और उसकी कथित प्रेमिका के साथ मारपीट करने और उन्हें अर्धनग्न कर गांव में घुमाने के आरोप में पुलिस ने पत्नी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर​ लिया है।

पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि पुलिस (Shameful) को जानकारी मिली है कि जिले के उरिंदाबेड़ा गांव में 11 जून को एक महिला ने पति को एक युवती के साथ संदिग्ध अवस्था में देख बहुत नाराज हो गयी। उसने ग्रामीणों के साथ मिलकर दोनों की जमकर पिटाई की एवं लकड़ी से हाथों को बांधकर अर्ध नग्न अवस्था में उन्हें गांव में घुमाया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

उन्होंने बताया कि घटना के बारे में जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को जांच के लिए उरिंदाबेड़ा गांव भेजा गया था। उन्होंने बताया कि पीड़ितों के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा पत्नी समेत चार ग्रामीणों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

पहले भी हुई घटनायें

इससे पहले भी रायपुर में एक माइनिंग अफसर के दूसरी औरत से अवैध संबंध रखने पर उसकी पत्नी ने बेटी के साथ मिलकर पति की पिटाई कर दी। माइनिंग अफसर एनके सूद की पत्नी (Shameful) को उसके पति के बारे में दूसरी किसी महिला से संबंध होने की खबर मिली। अफसर की पत्नी ने तंग आकर विदेश में पढ़ रही अपनी बेटी को बुलाकर अपने पति को रंगे हाथ पकड़ लिया और दोनों की पिटाई भी कर दी। अफसर की पत्नी ने पारिवारिक मामला बताते हुये पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं की।