Big Breaking : CM ने दिए निर्देश, कुसमी नगर पंचायत के CMO सस्पेंड

रायपुर, 4 मई। CM Instructions : ’भेंट-मुलाकात’ अभियान के पहले दिन CM भूपेश बघेल ने कुसमी नगर पंचायत के CMO को सस्पेंड करने के दिए निर्देश। गरीबी रेखा से अपना नाम काटे जाने की शिकायत शशिकला नाम की महिला ने मुख्यमंत्री बघेल से की। इसके अलावा राशन कार्ड के लिए महिला भटक रही थी। इस तरह के शिकायत के बाद CM ने त्वरित कार्यवाई की।

आपको बता दे कि CM भूपेश बघेल (CM Instructions) आज से ’भेंट-मुलाकात’ अभियान पर है और इस दौरान वे जमीनी हकीकत जानने जनता के बीच पहुंच रहे है। मुख्यमंत्री आज सामरी विधानसभा क्षेत्र के कुसमी, शंकरगढ़ और बरियों गांव में पहुचें।