Board Exam Result : शिक्षा मंत्री टेकाम बोले- 15 मई तक घोषित होंगे परिणाम

बालोद, 29 अप्रैल। Board Exam Result : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं और12वीं बोर्ड के नतीजे मई महीने में ज़ारी होंगे। इस बात की पुष्टि आज सूबे के स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने की है।

एक स्कूल भवन लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने मीडिया से चर्चा के दौरान इस बात की पुष्टि की है।

उन्होंने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (Board Exam Result) के 10वीं और12वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा कि, 15 मई तक 10वीं बोर्ड के रिजल्ट की घोषणा हो जाएंगी। 10वीं के परिणाम आने के कुछ दिन बाद ही 12वीं के परिणाम जारी किए जाएंगे। परीक्षा परिणाम जारी करने के संबंध में माध्यमिक शिक्षा मंडल की तैयारी चल रही है।