Lakhimpur Kheri Result : जिस लखीमपुर खीरी पर मचा था बवाल, BJP ने वहां किया कमाल

लखीमपुर खीरी, 10 मार्च। Lakhimpur Kheri Result : जी हां, जिस लखीमपुर खीरी पर बवाल मचा हुआ था, वहां बीजेपी ने एक-दो नहीं बल्कि सभी 8 सीटें जीतकर कमाल कर दिया। शुरुआत से ही खीरी की छह सीटों पर भाजपा आगे चल रही थी। शेष दो सीटों पर सपा आगे चल रहे थी, लेकिन शाम होते-होते भाजपा आगे निकल गई।

आपको ज्ञात हो कि, लखीमपुर खीरी में भाजपा के मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे पर 8 किसानो को रौंदने का आरोप लगा था।

https://twitter.com/The_Mooknayak/status/1501872803108515843

सपा-भाजपा में रहा जोरदार टक्कर

हालांकि सभी सीटों पर सपा प्रत्याशियों का भी अच्छा प्रदर्शन रहा है। सपा और भाजपा में जोरदार टक्कर देखने को मिली है। भाजपा प्रत्याशियों की जीत की खबर के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला है। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल और मिठाई बांटकर भाजपा प्रत्याशियों की जीत की बधाई भी देनी शुरू कर दी है। हालांकि अभी जीत की आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।

खीरी जिला अब हॉट सीट में तब्दील

बता दें कि 2017 में आठों सीटें जीतने वाली लखीमपुर खीरी में इस बार भाजपा और सपा को खासी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। किसान आंदोलन से चर्चा में रहा खीरी जिला अब हॉट सीट में तब्दील हो गया है। केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी का जिला होने के नाते लोगों की इस सीट पर सबसे ज्यादा नजरें टिकी हुई हैं। वोटिंग के दौरान पलिया, मोहम्मदी, कस्ता, गोला, सदर, धौरहरा, निघासन, श्रीनगर और खीरी सदर में भाजपा और सपा में जोरदार टक्कर देखने को मिली थी। हालांकि पलिया और मोहम्मदी में खीरी हिंसा का कुछ असर भी देखा जा रहा है।

सदर विधान सभा
भाजपा के योगेश वर्मा-41328
सपा के उत्कर्ष वर्मा-32728
8600 वोटों से विजयी

गोला 
भाजपा के अरविंद गिरी-80320
सपा के विनय तिवारी-53874
26446 वोटों से विजयी

निघासन सीट
भाजपा के शशांक वर्मा-114821
सपा के आरएस कुशवाहा-73972

धौरहरा 
भाजपा के विनोद अवस्थी-111361
सपा के वरुण चौधरी-87003
24358 वोटों से विजयी

पलिया विधानसभा सीट
सपा के प्रीतइंदर सिंह-63681
भाजपा के रोमी साहनी-101129

मोहम्मदी सीट
भाजपा के लोकेन्द्र प्रताप सिंह-71060
सपा के दाऊद अहमद-73169

कस्ता सीट 
सपा के सुनील लाला-88742
भाजपा के सौरभ सिंह 102865

श्रीनगर सीट 
भाजपा की मंजू त्यागी-49989
सपा के राम सरन-10227

खीरी हिंसा में आठ किसानों की हुई मौत के चलते यहां के किसान भाजपा से नाराज बताए जा रहे हैं। इसके चलते इन सीटों पर भाजपा को नुकसान उठाना पड़ सकता है, लेकिन बाकी छह सीटों पर भाजपा पर किसान आंदोलन का कोई असर नहीं दिख रहा है। अनुमान के मुताबिक जिले की सभी सीटों पर आधे-आधे में मुकाबला देखा जा रहा है। हालांकि जिले की आठ सीटों में भाजपा को कितनी मिलेंगी और सपा को कितनी? यह तो शाम तक नतीजे आने के बाद ही पता चलेगा। 

28 लाख मतदाता आज करेंगे 65 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

विधानसभा चुनाव की मतगणना गुरुवार की सुबह आठ बजे से शहर की राजापुर मंडी में होगी। मतगणना के बाद पता चलेगा कि मतदाताओं ने इस बार अपनी विधानसभा से किसको नेतृत्व सौंपा है और किसको, कितने वोट मिले हैं। गुरुवार दोपहर तक सामने आ जाएगा कि कौन विधायक बना। जिले की आठ विधानसभा सीटों पर 23 फरवरी को मतदान हुआ। जिले के 28 लाख मतदाताओं में से 19 लाख से ज्यादा मतदाताओं ने बूथों पर जाकर मतदाताओं ने ईवीएम में बटन दबाकर 65 प्रत्याशियों की भाग्य का फैसला कर दिया। मतदान के बाद से ही जिले में जीत-हार को लेकर कयासों, चर्चाओं का दौर जारी रहा। गुरुवार को ईवीएम खुलेंगी तो पता चलेगा कि मतदाताओं ने किसको विधानसभा पहुंचाया है और कौन पीछे रह गया है।

किसको कितने वोट मिले यह मतगणना के बाद पता चल जाएगा। प्रशासन ने मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंडी में आठ जगहों पर मतगणना के लिए पाण्डाल बनाए गए हैं। हर पाण्डाल में 14 टेबलों पर मतगणना होगी। एक टेबल पर वीवीपैट की पर्चियां गिनी जाएंगी वहीं एक टेबल पर बैलेट पोस्टल वोट गिने जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी महेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार की सुबह से ही मतगणना शुरू हो जाएगी। राजापुर मंडी में सिर्फ उन्हीं को प्रवेश दिया जाएगा जिनके पास जारी किए गए हैं। अनावश्यक किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उधर मतगणना का समय नजदीक आने पर प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ी हैं।

रिजल्ट लेकर सीधे घर जाएंगे प्रत्याशी

मतगणना के बाद नतीजे जारी किए जाएंगे। विजय जुलूसों पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। उपजिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि विजय जुलूसों पर प्रतिबंध रहेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद विजेता प्रत्याशियों को उनके घरों को भेज दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई भी प्रत्याशी या समर्थक विजय जुलूस न निकाले नहीं तो आचार संहिता उल्लंक्षन की कार्रवाई की जाएगी।

विधानसभा वार मतदाता

पलिया- 360124
निघासन- 339473
गोला-395433
श्रीनगर-318465
धौरहरा-331871
लखीमपुर-410473
कस्ता-309332
मोहम्मदी-337664

यह हैं विधान सभावार प्रत्याशी

क्रम    प्रत्याशी का नाम         पार्टी का नाम
1.     उत्कर्ष वर्मा             समाजवादी पार्टी
2.     योगेश वर्मा             भारतीय जनता पार्टी
3.     मोहन बाजपेई          बहुजन समाज पार्टी
4.     डा. रविशंकर त्रिवेदी   कांग्रेस
5.    अशरफ अली              पीस पार्टी
6.    नवल किशोर            भारत स्वाभिमान पार्टी
7.    रितू वर्मा                 लोकतांत्रिक जनवादी पार्टी
8.    मो. उस्मान सिद्दीकी     आल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन
9.  जनार्दन प्रसाद मिश्र     भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी
10.   खुशी किन्नर           आम आदमी परिवर्तन पार्टी
11.   डॉ.रामजी शर्मा        राष्ट्रीय लोकशक्ति पार्टी
12.   नरेश सिंह भदौरिया    निर्दल

विधानसभा धौरहरा

क्रम    प्रत्याशी का नाम         पार्टी का नाम
1.     वरुण सिंह                समाजवादी पार्टी
2.     विनोद शंकर अवस्थी  भारतीय जनता पार्टी
3.     आनन्द मोहन त्रिवेदी    बहुजन समाज पार्टी
4.     जितेन्द्री देवी               कांग्रेस
5.    अरविन्द कुमार           आदर्श जनता पार्टी
6.    विनोद कुमार              निर्दल
7.    मुलेन्द्र कुमार अवस्थी    शिवसेना
8.    मुकेश कुमार              निर्दल
9.    रेखा देवी                  निर्दल

विधानसभा गोला

क्रम    प्रत्याशी का नाम         पार्टी का नाम
1.     विनय तिवारी                समाजवादी पार्टी
2.     अरविन्द गिरि             भारतीय जनता पार्टी
3.     शिखा वर्मा                 बहुजन समाज पार्टी
4.     प्रहलाद पटेल              कांग्रेस
5.    रामनिवास वर्मा          आम आदमी पार्टी
6.    अभिषेख कुमारी          नई क्रान्ति पार्टी
7.    सिद्धार्थ शुक्ला            निर्दल

विधानसभा कस्ता

क्रम    प्रत्याशी का नाम         पार्टी का नाम
1.     सुनील कुमार लाला     समाजवादी पार्टी
2.     सौरभ सिंह सोनू         भारतीय जनता पार्टी
3.     हेमवती देवी               बहुजन समाज पार्टी
4.     राधेश्याम                   कांग्रेस
5.    जसकरन राज           जनता रक्षक पार्टी
6.    गया दत्त                  उ.प्र. रिपब्लिक पार्टी
7.    जगदीश प्रसाद             निर्दल
8.    लवकुश                     निर्दल

विधानसभा-मोहम्मदी
क्रम    प्रत्याशी का नाम         पार्टी का नाम
1.     दाउद अहमद                समाजवादी पार्टी
2.     लोकेन्द्र प्रताप सिंह         भारतीय जनता पार्टी
3.     शकील अहमद सिद्दीकी     बहुजन समाज पार्टी
4.     रितू सिंह                      कांग्रेस
5.    रविकांत                      आम आदमी पार्टी
6.    अनुराग एम सारथी         एक्शन पार्टी
7.    रूपराम                        निर्दल

विधानसभा निघासन

क्रम    प्रत्याशी का नाम         पार्टी का नाम
1.     आरएस कुशवाहा         समाजवादी पार्टी
2.     शशांक वर्मा             भारतीय जनता पार्टी
3.     आरए उस्मानी           बहुजन समाज पार्टी
4.     अटल कुमार              कांग्रेस
5.    हरीश वर्मा              आम आदमी पार्टी
6.    कमरुल हुदा          जन अधिकार पार्टी
7.    चन्द्र प्रताप                  निर्दल

विधानसभा पलिया

क्रम    प्रत्याशी का नाम         पार्टी का नाम
1.     प्रीतइन्दर सिंह               समाजवादी पार्टी
2.     हरविन्दर कुमार साहनी    भारतीय जनता पार्टी
3.     डॉ. जाकिर हुसैन           बहुजन समाज पार्टी
4.     रिसाल अहमद              कांग्रेस
5.    ललित कुमार वर्मा         आम आदमी पार्टी
6.    आरती राय                  सीपीआई एमएल

विधानसभा श्रीनगर

क्रम    प्रत्याशी का नाम         पार्टी का नाम
1.     रामसरन                समाजवादी पार्टी
2.     मंजू त्यागी             भारतीय जनता पार्टी
3.     मीरा बानो                 बहुजन समाज पार्टी
4.     चांदनी                   कांग्रेस
5.    अनिल कुमार          आम आदमी पार्टी
6.    सटल्लू                आजाद समाज पार्टी-काशीराम
7.    महावीर सिंह           असंख्य समाज पार्टी
8.    परमेश्वरदीन            निर्दल
9.    प्रशांत वर्मा              निर्दल

28,028,35 वोटर ने 23 फरवरी को डाला था वोट

23 फरवरी को चौथे चरण की वोटिंग में लखीमपुर खीरी जिले में चुनाव हो चुका है। खीरी की आठ विधानसभा सीटों में मोहम्‍मदी, गोला गोरखनाथ, कास्‍ता, लखीमपुर, श्रीनगर, निगहासन, धौरहरा और पलिया कलान शामिल हैं। कुल 28,02, 835 वोटर हैं जिनमें से 1495069 वोटर पुरुष और 1307623 वोट महिला के हैं। इस बार 42,911 नए वोटर लिस्‍ट में शामिल किए गए हैं जो पहली बार मतदान करेंगे। 2017 के चुनाव में भाजपा ने लखीमपुर खीरी की सभी सीटों पर जीत हासिल की थी। तीन अक्‍टूबर को लखीमपुर हिंसा में चार किसानों सहित कुल आठ लोगों की मौत हुई थी। आरोप है कि केंद्रीय गृहराज्‍य मंत्री आशीष मिश्रा के बेटे अजय मिश्रा ने अपनी एसयूवी कार से चार किसानों को कुचल डाला था। इस हिंसा में एक स्‍थानीय पत्रकार की भी मौत हुई थी।

लखीमपुर सदर विधानसभा

लखीमपुर सदर सीट (Lakhimpur Kheri Result) पर वर्ष 2012 में सपा का कब्जा था। शहर निवासी उत्कर्ष वर्मा मधुर विधायक थे। 2017 में भाजपा के योगेश वर्मा ने सपा के उत्कर्ष को हराया था। योगेश वर्मा को 122677 और उत्कर्ष वर्मा मधुर 84929 वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहे थे। इस बार भी दोनों प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

गोला विधानसभा सीट

गोला विधानसभा सीट से अरविंद गिरि भाजपा से विधायक हैं। इनको पिछले चुनाव में 1,22,497 वोट मिले थे। जबकि प्रतिद्वंदी रहे सपा के विनय तिवारी को 67480 वोट मिले थे। इस बार फिर दोनों प्रत्याशी अपने-अपने दल से ताल ठोंक रहे हैं।

मोहम्मदी विधानसभा

यह सीट 2012 में बसपा के खाते में गई थी। बाला प्रसाद अवस्थी विधायक थे। यहां भाजपा के लोकेंद्र प्रताप सिंह और कांग्रेस के संजय शर्मा के बीच कांटे की टक्कर हुई थी। 2017 में इस सीट से भाजपा के लोकेन्द्र प्रताप सिंह 93000 वोट पाकर विधायक बने थे। इन्होंने कांग्रेस के संजय शर्मा को हराया था। इन्हें 59082 वोट हासिल हुए थे।

धौरहरा विधानसभा सीट

धौरहरा सीट पर सपा का कब्जा था, लेकिन 2017 के चुनाव में यह सीट भी भाजपा ने सपा से छीन ली थी। भाजपा प्रत्याशी बाला प्रसाद अवस्थी ने सपा के यशपाल चौधरी को पराजित किया था। बाला प्रसाद अवस्थी को 79809 और यशपाल चौधरी को 76456 वोट मिले थे।

निघासन विधानसभा सीट

इस सीट से पर भाजपा के शशांक वर्मा विधायक हैं, जिनको 2019 के उपचुनाव में 120269 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर यहां सपा के मोहम्मद कयूम रहे। जिनको 68987 वोट ही मिल सके।

पलिया कलां विधानसभा सीट

इस सीट पर वर्ष 2012 में बसपा से हरविंदर सिंह साहनी उर्फ रोमी साहनी विधायक थे। 2017 में वह बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए और भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा। उन्होंने 118069 मत पाकर कांग्रेस के सैफ अली नकवी को करारी शिकस्त दी थी। सैफ अली नकवी 48841 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे थे।

श्रीनगर विधानसभा सीट

श्रीपाल भार्गव वर्ष 2012 में बसपा के टिकट (Lakhimpur Kheri Result) पर चुनाव जीते थे। यह सीट पर भाजपा ने मंजू त्यागी और सपा ने मीरा बानों को मैदान में उतारा था। 2017 के विधानसभा चुनाव में यहां कुल 50.68 प्रतिशत वोट पड़े थे। भाजपा की मंजू त्यागी ने 112941 मत हासिल कर सपा की मीरा बानों को करारी शिकस्त दी थी। मीरा बानों को सिर्फ 58002 वोट मिले थे।

कस्ता विधानसभा सीट

खीरी की आठ सीटों में से एक कस्ता सीट पर भी भाजपा का कब्जा है। इस सीट पर भाजपा के लोकेन्द्र प्रताप सिंह विधायक हैं। इन्हें 93000 मत मिले थे। इन्होंने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के संजय शर्मा को हराया था। संजय को 59082 वोट पर ही संतोष करना पड़ा था।