Assembly Polls 2021: नंदीग्राम विधानसभा- दीदी बनाम दादा की लड़ाई ने बदली नंदीग्राम की तस्वीर

कोलकाता, 14 मार्च। चुनाव तो पांच राज्यों केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, असम व बंगाल में हो रहें हैं, लेकिन देशभर में चर्चा है तो बंगाल के नंदीग्राम की। क्या नंदीग्राम एक बार फिर बंगाल की सियासत में बड़े बदलाव का गवाह बनने जा रहा है? यह जानने के लिए यहां के मतदाताओं का मूड भांपना उतना आसान तो नहीं है, लेकिन चौक-चौराहों से लेकर दूर-सुदूर गांवों तक फागुनी बयार के साथ ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष काफी कुछ कहानी बयां कर दे रहे हैं। यहां दीदी (ममता बनर्जी) को कभी उनके ही सबसे बड़े सेनापति रहे दादा (सुवेंदु अधिकारी) कड़ी टक्कर दे रहे हैं और इसकी गूंज पूरे बंगाल में ही नहीं, बल्कि देशभर में सुनी जा रही है।