शराब, कोल लेवी और मेडिकल घोटाले में EOW की कार्रवाई, 6 जिलों के 16 ठिकानों पर तलाशी

रायपुर: छत्तीसगढ़ में शराब, कोल लेवी और मेडिकल घोटाले से जुड़े मामलों की जांच के तहत आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने शुक्रवार को रायपुर समेत छह जिलों में 16 ठिकानों पर तलाशी ली। इस दौरान जांच टीमों ने वित्तीय लेन-देन, संपत्तियों और कथित अनियमितताओं से जुड़े दस्तावेजों के साथ डिजिटल साक्ष्य भी जुटाए।

शराब घोटाले के अपराध क्रमांक 04/2024 की जांच में रायपुर और राजनांदगांव के छह ठिकानों पर तलाशी ली गई। यह मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अलावा धोखाधड़ी, कूटरचना और आपराधिक षड्यंत्र से जुड़ी धाराओं के तहत दर्ज है।

कोल लेवी मामले में चार जिलों में तलाशी

कोल लेवी प्रकरण के अपराध क्रमांक 03/2024 में EOW ने कोरबा, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग में छह ठिकानों की तलाशी ली। इस दौरान कथित अवैध लेन-देन और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेजों की जांच की गई। एजेंसी के अनुसार, कुछ स्थानों से संपत्तियों की रजिस्ट्री समेत अन्य कागजात मिले हैं।

मेडिकल घोटाले में चार ठिकानों पर कार्रवाई

मेडिकल घोटाले के अपराध क्रमांक 05/2025 के तहत रायपुर