केशकाल। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को भगवान श्री सहस्रबाहु अर्जुन जयंती के संभाग स्तरीय समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है। समाज के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में शामिल होने पर सहमति जताई।
समारोह का आयोजन 16 नवंबर 2026 को केशकाल क्षेत्र के ग्राम धनोरा में प्रस्तावित है। इसे लेकर कलार समाज के लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण
मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने किया। इसमें पूर्व विधायक एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सेवक राम नेताम, भाजपा जिला महामंत्री विजय पोया और कलार समाज के ब्लॉक अध्यक्ष दीपेश सेठिया शामिल थे।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को जयंती समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया और आयोजन की जानकारी साझा की।
समाज में उत्साह, तैयारियां शुरू
ग्राम धनोरा में होने वाले संभाग स्तरीय आयोजन को लेकर समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों में उत्साह है। कार्यक्रम की तैयारियों को आगे बढ़ाया जा रहा है।
इस अवसर पर कलार समाज के ब्लॉक उपाध्यक्ष यादप्रसाद सिन्हा, ब्लॉक सचिव भवसागर बघेल, युवा प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष रोशन सिन्हा सहित नन्दलाल सूर्यवंशी, प्रेमराज बघेल, संजय प्रधान, लक्ष्मीनाथ अतकारी, सोनू राम वैध, गिरधारी प्रधान और आलमसिंह अतकारी मौजूद रहे।