भानुप्रतापपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जहां एक ओर पर्यावरण संरक्षण के संदेश दिए जा रहे थे और विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे थे, वहीं दूसरी ओर बांसला की पहाड़ी से सामने आई तस्वीरों ने इन प्रयासों की जमीनी हकीकत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। पहाड़ी क्षेत्र में जंगल के भीतर आग लगी रही और बड़ी संख्या में पेड़ उसकी चपेट में आते रहे।