छत्तीसगढ़ : इबोला वायरस के संभावित खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। राज्य सरकार ने संक्रमण की रोकथाम और निगरानी के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। इसी बीच दुर्ग जिले में एक और व्यक्ति को एहतियातन आइसोलेशन में रखा गया है। संबंधित व्यक्ति हाल ही में विदेश यात्रा कर प्रदेश लौटा था और उसकी इंटरनेशनल ट्रैवल हिस्ट्री सामने आई है।