रायपुर। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने रविवार को प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के युवा धावक Animesh Kujur की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उनकी जमकर प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने अनिमेष से बातचीत भी की और उनकी मेहनत, समर्पण तथा खेल के प्रति जुनून की सराहना की।