प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक आज, आगामी रणनीति को लेकर होगी चर्चा

बैठक में सत्ता-संगठन की आगामी रणनीति को लेकर चर्चा की जाएगी, राज्य सरकार की न्याय समेत अन्य योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने को लेकर चर्चा होगी, संभव है संगठन इस पर कोई कार्यक्रम करे।

इसी तरह pcc में विस्तार को लेकर भी चर्चा होगी। 20 अगस्त राजीव गांधी की जयंती के दिन कई ज़िलों में बनने वाले कांग्रेस भवनों के शिलान्यास और न्याय योजना की दूसरी किस्त को लेकर व्यापक चर्चा होगी।