रायपुर। राज्यसभा सदस्य केटीएस तुलसी के निवास पर छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया ने डिप्टी डायरेक्टर छत्तीसगढ़ भवन को 100 पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट (पीपीई किट) का महत्वपूर्ण कंसाइनमेंट सौंपा।
100 पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट (पीपीई किट) का महत्वपूर्ण सहयोग पुष्प विहार गुरुद्वारा नई दिल्ली से रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार के करोना से लड़ने में लगे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के लिए भेजा गया है। यह पीपीई किट्स का कंसाइनमेंट राज्यसभा सदस्य और सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता केटीएस तुलसी के निवास पर डिप्टी डायरेक्टर छत्तीसगढ़ भवन को कांग्रेस राज्यसभा सदस्य और छत्तीसगढ़ के प्रभारी पीएल पुनिया ने केटीएस तुलसी के साथ सौंपा।