कांग्रेस मीडिया विभाग के कर्मचारियों ने CM राहत कोष में दिया आर्थिक योगदान

रायपुर। कोरोना वायरस माहामारी संक्रमण से लड़ने हेतु पूरा देश अपने-अपने तरीके से मदद कर रहे हैं। कोई शारीरिक श्रम से करके तो कोई अपने आर्थिक स्थिति के मुताबिक CM राहत कोष में रुपए जमा कर रहे है। इसी कड़ी को एक कदम ओर आगे बढाते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के कर्मचारियों ने भी सहायता राशि 3000 रूपए मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा किया। मीडिया विभाग के सभी कर्मचारियों ने नगद एकत्रित करके छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला को सौपा।
सहायता राशि देने वालों में भूपेन्द्र (पकलू) सारथी, चेतन भतपहरी, संदीप यादव, रितेश यादव, संकल्प तिवारी शामिल है।